समस्तीपुर, जुलाई 18 -- गर निगम के वार्ड-27 में बुनियादी सुविधाओं की कमी है। जर्जर सड़क, खुले नाले, नल-जल की खस्ताहाल स्थिति नगर परिषद से नगर निगम बनने के बाद भी यथावत है। नगर परिषद के वार्ड 3 व 2 को मिलाकर वार्ड-27 बनाया गया है। यहां की आबादी करीब 12 हजार है। नगर निगम का यह वार्ड लो लैंड एरिया वाला है। बरसात में यह वार्ड जलमग्न रहता है। समस्तीपुर-पूसा मुख्य मार्ग के उत्तर व दखिण साइड वार्ड 27 का इलाका पड़ता है। वार्ड के लोगों का कहना है कि उनके वार्ड में जल निकासी की गंभीर समस्या है। लंबे समय से इस समस्या से वे लोग झूझते आ रहे हैं। पूरे शहर से जल निकासी के लिए नगर निगम बनने के बाद बड़ी योजना बनी भी तो यह ठप पड़ी हुई है। स्थानीय लोग बताते हैं कि गुरुकुल से भोला टॉकीज तक बड़ा नाला का निर्माण शुरू किया गया। कुछ दूर तक बनने के बाद इसका निर्माण मही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.