प्रमुख संवाददाता, नवम्बर 12 -- अब वर्ष 2003 की मतदाता सूची में मतदाता को अपना नाम ढूंढने में परेशानी नहीं होगी। अपने मोहल्ले व क्षेत्र का नाम डालते ही मतदाता के संबंधित पोलिंग बूथ की सूची मोबाइल या लैपटॉप की स्क्रीन पर खुल जाएगी। अब उसे एक-एक सूची को डाउनलोड कर अपना नाम ढूंढने में माथापच्ची नहीं करनी होगी। अभी चुनाव आयोग की वेबसाइट पर वर्ष 2003 की मतदाता सूची उपलब्ध है लेकिन नाम ढूँढना कठिन है। अभी अगर उसे अपना पोलिंग बूथ या मतदान केंद्र का नाम याद नहीं है तो कठिनाई होती है। अब वेबसाइट पर मतदाता सूची में मोहल्ले या क्षेत्र का नाम डालते ही उसी क्षेत्र से संबंधित सभी पोलिंग बूथों की मतदाता सूची प्रदर्शित हो जाएगी। फिर उसमे मतदाता अपना नाम आसानी से ढूंढ़ सकेंगे। जल्द यह सुविधा शुरू होगी। यह भी पढ़ें- सीएम योगी की आधी रात तक डीजीपी-सीएस संग ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.