भागलपुर, जुलाई 28 -- गोराडीह प्रखंड के माछीपुर वार्ड संख्या सात में महीनों से गंदा पानी जमा होने से बदबू और सड़ांध की समस्या बनी हुई है। जलजमाव के कारण तीन तरफ बसे घरों का रास्ता बंद हो गया है, और लोगों को मुख्य सड़क तक घूमकर जाना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि नाला जाम होने से बारिश और घरों का पानी जमा हो रहा है। जिससे सड़क पर चलने वालों को परेशानी हो रही है। लोग नाक पर रुमाल रखकर गुजरते हैं, जबकि आसपास के निवासियों को हर समय बदबू का सामना करना पड़ता है। जलजमाव से मच्छर और कीड़े बढ़ रहे हैं, जिससे बीमारी का खतरा बना हुआ है। बरसात में गंदा पानी मुख्य सड़क पर भी चढ़ जाता है। ग्रामीण हसीब आलम ने बताया कि जनप्रतिनिधि और अधिकारी रोज इस रास्ते से गुजरते हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.