संभल, फरवरी 25 -- कोतवाली क्षेत्र के नोनवाला मोहल्ले में मंगलवार शाम उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब एक मकान में अलग-अलग समुदाय के युवक-युवती के होने की सूचना फैली। सूचना पर मोहल्ले के लोग एकत्र हो गए और बाद में पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है। बताया जाता है कि समुदाय विशेष का एक युवक अपने मकान में रहता है। मंगलवार शाम करीब चार बजे वह दूसरे समुदाय की युवती को अपने घर लेकर पहुंचा। मोहल्ले के लोगों ने युवती को घर में जाते देख आपत्ति जताई और सूचना हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों को दे दी। कुछ ही देर में संगठन से जुड़े कौशल किशोर 'वंदे मातरम', राजकुमार ठाकरे समेत अन्य लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को बुलाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक और युवती को मकान से बाहर निकाला और पूछताछ के लिए कोतवाली ले आई। घटना की जानकारी म...