दरभंगा, नवम्बर 19 -- विधानसभा चुनाव संपन्न होते ही शहरवासियों ने रुकी हुई विकास योजनाओं को पुनः शुरू कराने की मांग तेज कर दी है। हिन्दुस्तान के 'बोले दरभंगा' अभियान के तहत शनिवार को लहेरियासराय के बंगाली टोला कोलॉनी नंबर टू के लोगों ने अपनी समस्याएं खुलकर सामने रखी। यहां के लिए पास नाला-सड़क निर्माण योजनाओं को तत्काल धरातल पर उतारने की अपील की। स्थानीय निवासी नीलेश प्रसाद, सुमन कुमार, रवि कुमार, अनिमेश आनंद आदि ने बताया कि चुनाव से ठीक पहले 3.57 करोड़ रुपये की लागत से नाला और सड़क निर्माण को मंजूरी मिली थी। शिलान्यास भी हो चुका है, लेकिन अब तक काम शुरू नहीं हुआ है। पहले चुनाव को लेकर चीजें बंद थी, लेकिन अब तो चुनाव का सब काम पूरा हो चुका है। अब काम शुरू होना चाहिए। लोगों का कहना है कि इलाके में वर्षों से जर्जर सड़कों और जलजमाव की गंभीर सम...