संभल, जून 24 -- मोहल्ला लक्ष्मनगंज में नगरपालिका की जमीन पर मकान व मस्जिद बना ली गई। जानकारी होने पर नगरपालिका ने नोटिस जारी कर दिए। इसके बाद लोगों ने मस्जिद खाली कर उसे तोड़ना शुरू कर दिया। सोमवार को संभल से आए विशेषज्ञ मजूदरों ने गुंबद तोड़ने का कार्य शुरू कर दिया। मोहल्ला लक्ष्मनगंज में नगर पालिका की छह बीघा जमीन है। इस पर काफी समय पूर्व प्रापर्टी डीलरों ने प्लाटिंग कर दी थी। जमीन पर करीब 34 मकान व एक मस्जिद बना ली गई। जब यह जानकारी नगर पालिका व प्रशासन के संज्ञान में आई तो नगरपालिका ने नोटिस जारी खाली करने के निर्देश दिए थे, लेकिन वहां मकान बनाने वालों ने इसे हल्के में लिया। उपजिलाधिकारी विनय मिश्रा ने अपनी तैनाती के बाद इसे गंभीरता से लिया और संबंधित लोगों को बुलाकर मकान खाली कर ध्वस्त करने की चेतावनी दी और नए सिरे से नोटिस जारी कर द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.