अलीगढ़, जुलाई 6 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। मोहर्रम को लेकर शाहजमाल व कर्बला वाले मार्ग पर नगर निगम ने दिन भर व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया। निर्माण विभाग की चार टीमों ने शाहजमाल, कर्बला के रास्ते के गड्डे भरे। स्ट्रीट लाइटों को सही किया गया और सड़क किनारे पड़ी सिल्ट को उठवाया गया। नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा शाम को टीम के साथ शाहजमाल पहुंचे। पार्षद व क्षेत्रीय नागरिकों से व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। कहा कि बारिश हुई तो पंपिंग यूनिट लगाई जाएंगी ताकि पानी निकल सके। हिन्दुस्तान समाचार पत्र ने पांच जुलाई के अंक में शाहजमाल की अव्यवस्थाओं का प्रकाशन किया था। इसको लेकर नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने सेवाभवन में अफसरों के साथ बैठक की और वहां पर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। सबसे पहले निर्माण विभाग की टीम ने सड़क में हुए गड्ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.