बागपत, जुलाई 7 -- बागपत शहर में रविवार को पंरपरागत तरीके से ताजियों का जुलूस निकाला गया। या हुसैन के मातमी नारों से समूचा शहर गूंज उठा। जुलूस में दो अखाड़ों के सोगवारों ने पटाबाजी से लेकर हैरतअंगेज कलाओं का प्रदर्शन किया। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। शहर में ताजियों के जुलूस की तैयारियां पिछले कई दिनों से चल रही थी। रविवार की शाम सब्जी मंडी के पास से ताजियों का जुलूस रवाना हुआ। इसके बाद जुलूस पुराना कस्बा, टैलीफोन एक्सचेंज, शौकत बाजार और कोर्ट रोड से होता हुआ करबला पहुंचा। वहीं, जुलूस देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी रही। मकानों और दुकानों की छतों से भी लोगों ने जुलूस में शामिल सोगवारों के हैरतअंगेज करतबों को देखा। दो अखाड़ों के बीच हुई पटाबाजी देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी रही। वहीं, जुलूस के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.