जमशेदपुर, मार्च 6 -- मोहरदा जलापूर्ति योजना फेज-2 के तहत जलापूर्ति एक अप्रैल से शुरू हो जाएगी। यह निर्णय बुधवार को बैठक में लिया गया। उपनगर आयुक्त कृष्ण कुमार ने जेएनएसी कार्यालय में आयोजित बैठक में निर्देश दिया कि पेयजल की गुणवत्ता की नियमित जांच होनी चाहिए। फिलहाल हर दिन 18 एमएलडी जलापूर्ति की जा रही है। 530 नये जल संयोजन दिए गए हैं। किसी तरह की दिक्कत होने पर टोल फ्री नंबर 0657 6646000 में उपभोक्ता शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। इस दौरान मोहरदा जालपूर्ति योजना के सुचारू ढंग से संचालन तथा गुणवत्तायुक्त जलापूर्ति सुनिश्चित करने को लेकर चर्चा की गयी। 14 करोड़ 65 लाख की लागत से प्राक्कलन तैयार किया गया है, जिसमें 7 किलोमीटर तक नई पाइप लाइन, नया राइजिंग पाइप, भुवनेश्वरी मंदिर के पास नया पानी टंकी निर्माण का काम किया जाएगा। फेज-2 के निर्माण से ल...