संभल, जनवरी 8 -- ऑल इंडिया उलेमा एंड मशाईख बोर्ड की जनपद सम्भल की नई जिला कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया है। बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैय्यद मोहम्मद अशरफ किछोछवी ने संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से सक्रिय, कर्मठ और समर्पित कार्यकर्ताओं को विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे हैं। बोर्ड के नेशनल सेक्रेटरी मोहम्मद हसन जामी द्वारा जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार मोहम्मद नदीम को जनपद सम्भल का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि कारी सखावत हुसैन को संरक्षक बनाया गया है। वहीं मौलाना इरफान अशरफी, मुफ्ती मोहम्मद गुलफाम, हाफिज अब्दुल मतीन अशरफी को उपाध्यक्ष, शकील अहमद एडवोकेट को जनरल सेक्रेटरी, मोहम्मद कासिम, मोहम्मद अनस को ज्वाइंट सेक्रेटरी, मौलाना अब्दुल कादिर को प्रवक्ता, डॉ. मुनव्वर ताबिश, फरजन्द अली वारसी को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। ...