लखीमपुरखीरी, मार्च 20 -- मोहम्मदी। कस्बा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पुरानी बिल्डिंग में बने मेडिसिन स्टोर में अज्ञात कारणों के चलते बुधवार दोपहर आग लग गई। जिससे अपरा तफरी मच गई। स्टाफ कर्मियों ने फायर कंट्रोल के लिए रखे सिलेन्डरों का का प्रयोग किया, लेकिन वे बेकार निकले। फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम की कड़ी मशक्कत के बाद दो घंटे में आग पर काबू पाया जा सका। तब तक रखा कीमती सामान जलकर राख हो गया। घटना की सूचना जिले के अधिकारियों को दी गई है। अधीक्षक डॉ. मयंक मिश्रा के अनुसार, बुधवार दोपहर बाद करीब अस्पताल परिसर में बनाए गए मेडिसन स्टोर में रखी दवाइयां और उपकरण रखे थे। अचानक कमरे में धुएं का गुब्बार उठने से मौजूद कर्मचारी और मरीजों में अफरा तफरी मच गई। आनन-फानन में कर्मचारियों ने फायर कंट्रोल के लिए रखे सिलेन्डरों का उप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.