लखीमपुरखीरी, फरवरी 7 -- लखीमपुर। मोहम्मदी तहसील बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में नामांकन वापसी के बाद अध्यक्ष समेत चार प्रमुख पदों पर शनिवार को मतदान हो रहा है। कुल 22 पदों में से 18 पर एकल नामांकन दाखिल होने से वे निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। मतदान के दौरान सुरक्षा के लिए सीओ व अन्य पुलिस बल भी गेट पर मुस्तैद है। अध्यक्ष पद पर तीन दावेदार मैदान में हैं-अवधेश चंद्र त्रिवेदी, गोविंद खरे और प्रद्युम्न मिश्रा। महामंत्री पद पर सबसे अधिक चार उम्मीदवार अनुज कुमार पांडे, धीरेंद्र प्रताप, पंकज कश्यप और पुनीत कुमार दीक्षित ने नामांकन दाखिल किया है। कोषाध्यक्ष पद पर अनादि मिश्रा और विमल कुमार के बीच मुकाबला होगा, जबकि संयुक्त मंत्री प्रथम पद पर अंकित तिवारी, पंकज वर्मा और मोहम्मद दानिश खां प्रतिस्पर्धा करेंगे। नामांकन प्रक्रिया के दौरान कुल 25...