रुडकी, मार्च 26 -- मोहम्मदपुर जट पावर हाउस पर गंगनहर झाल से बुधवार को एक व्यक्ति का शव मिला। शव की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव को शिनाख्त व पोस्टमार्टम के लिए रुड़की शवगृह में भेज दिया गया है। बुधवार को पुलिस को मोहम्मदपुर जट पावर हाउस पर गंगनहर झाल में एक व्यक्ति का शव अटका होने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को गंगनहर से बाहर निकलवाया। नारसन पुलिस चौकी पर तैनात हेड कांस्टेबल ज्ञानचंद यादव ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को गंगनहर से बाहर निकाला और उसकी शिनाख्त में लगी है। मृतक व्यक्ति की आयु 40-45 वर्ष के बीच प्रतीत हो रही है। शव को पीएम के लिए सिविल अस्पताल रुड़की भिजवाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.