कोंच, नवम्बर 28 -- बिहार के गया में एक युवक की प्रेम प्रसंग में गोली मारकर हत्या कर दी गयी। प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी के माथा हाथ में गोली मारी गयी। कोंच थाना क्षेत्र के ददरेजी-बिजहारा बधार की घटना है। युवक के पैर को बांधकर अपराधियों ने गोली मार दी और बाइक से घसीटकर लाश ले जा रहे थे। लेकिन, मौके पर भीड़ जुट जाने से बदमाश हवाई फायरिंग करते फरार हो गए। पुलिस छानबीन में जुट गई है। खून से लथपथ युवक संजय कुमार, 20 वर्ष को परिजन अस्पताल लेकर गए। इलाज के दौरान मगध मेडिकल गया जी में उसकी मौत हो गई। घटना पुलिस मामले की जांच कर रही है। पैर बंधी स्थिति में ही कोंच अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से मगध मेडिकल रेफर किया गया।प्रेम-प्रसंग में इस घटना को अंजाम दिया गया है। यह भी पढ़ें- लालच में कातिल बना आशिक, माशूका को दी दर्दनाक मौत; जिस्म और ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.