उन्नाव, अप्रैल 10 -- चकलवंशी, संवाददाता। आसीवन थाना क्षेत्र के लोचनखेड़ा गांव में मोहब्बत मुकम्मल न होने पर प्रेमी युगल ने गुरुवार दोपहर एक ही पेड़ की अलग-अलग डाल पर फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। जानकारी मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। चर्चा है कि युवक-युवती के संबंधों को लेकर परिजन असहमत थे। युवती की शादी तय होने पर प्रेमी युगल ने जान दे दी। लोचनखेड़ा गांव के रहने वाले 21 वर्षीय युवक का पड़ोस की रहने वाली 19 वर्षीय युवती के साथ चार साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था और दोनों शादी करना चाहते थे। दोनों एक ही जाति से भी थे। मगर, परिजन शादी के लिए तैयार नहीं थे। युवती के पिता ने सोमवार को सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ रिश्ता तय कर दिया था। 20 अप्रैल को युवती की दिखाई होनी थी। उधर, युवक के पिता ने रसूलाबाद में बेटे का रिश्ता तय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.