फरीदाबाद, अप्रैल 5 -- फरीदाबाद, कार्यालय संवाददाता। मोहना रोड पर एलिवेटेड पुल के निर्माण कार्य को लेकर शुक्रवार रात एक लेन के बंद होने से शनिवार सुबह वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वाहन चालक दिनभर जाम और धीमे यातायात से परेशान रहे। हालांकि यातायात पुलिस के अधिकारियों कहना है कि मार्ग के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। मौजूद पुलिस कर्मी सभी वाहनों को निकालने में जुटी रहती है। गौरतलब है कि मोहना मार्ग पर एलिवेटेड पुल का निर्माण कार्य किया जा रहा है। इस बाबत के एक लेन को बंद किया गया है। यातायात पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि निर्धारित वैकल्पिक मार्ग को गुगल मैप पर भी अपडेट किया गया है। इसके अलावा सोशल मीडिया के माध्यम से भी लोगों को जानकारी दी जा रही है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार देर रात से आंबे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.