गया, जून 26 -- मोहनपुर थाना क्षेत्र के धनीचक मोड के समीप से पुलिस ने ऑटो पर लदे शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किया गया तस्कर धनगांई थाना क्षेत्र के भेड़िया गांव क शिवजतन कुमार बताया जाता है। इस संबंध में थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि वाहन चेकिंग अभियान के दौरान धनीचक मोड के समीप ऑटो से शराब की बरामदगी की गई। इस मामले में ऑटो चला रहे शिवजतन को गिरफ्तार किया गया ।पकड़े गए तस्कर ने बताया कि वह झारखंड राज्य के इलाके से शराब लेकर आ रहा था और बेचने के लिए मोहनपुर के इलाके में आया था। बाद में आवश्यक पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.