देहरादून, मई 23 -- सामाजिक कार्यकर्ता गीता बिष्ट ने पेयजल निगम के महाप्रबंधक डीके सिंह को ज्ञापन देकर मोहनपुर स्मिथनगर मिनी ट्यूबवेल में पम्प हाउस का भवन बनने की मांग की है। उन्होंने बताया कि मिनी ट्यूबवेल का निर्माण होने के कुछ समय बाद ही जल संस्थान से योजना जल निगम को हस्तांतरित कर दी गई थी। तब जल निगम अधिकारियों ने मिनी ट्यूबवेल में पम्प हाउस निर्माण का आश्वासन दिया था, मगर लम्बा समय बीत जाने पर भी पम्प हाउस का निर्माण नहीं किया। खुले में बिजली उपकरण लगे होने से कई बार बरसात में करंट फैलने का खतरा बना रहता है। ट्यूबवेल में लगी मोटर भी कई बार इस कारण फुंक चुकी है। जल निगम का विश्व बैंक से अनुबंध 30 जून को समाप्त हो रहा है। जिसके बाद पम्प हाउस भवन निर्माण के लिए बजट की व्यवस्था में मुश्किल होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.