गया, मार्च 3 -- आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर मोहनपुर में जनता दल यूनाइटेड की ओर से सशक्त बूथ कमेटी बनाने का निर्णय लिया गया है। मोहनपुर केबांदेगढ़ गांव में हुई बैठक के दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर से संकल्प लिया कि प्रखंड क्षेत्र में सशक्त बूथ कमेटी बनाना है। 2025 के विधानसभा चुनाव में एक बार फिर नीतीश कुमार के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार को लाने के लिए कार्यकर्ताओं को अभी से ही कमर कस लेने का आह्वान किया गया। इस मौके पर मोहनपुर प्रखंड अध्यक्ष संजीव कुमार, बाराचट्टी प्रखंड अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद, देवरानी देवी, शिवनाथ निराला, अर्जुन प्रसाद सहित कई लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.