देवघर, फरवरी 3 -- देवघर, प्रतिनिधि। मोहनपुर थाना के सिकटिया गांव में साली और साढ़ू पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमले में सााली की मौत मामले में अब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। एसपी के निर्देश पर गठित विशेष टीमों ने अब तक 10 से अधिक संभावित ठिकानों पर छापेमारी की है, बावजूद आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है। थानेदार का दावा है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार बिहार के बांका जिलांतर्गत जयपुर थाना क्षेत्र, बांका नगर थाना क्षेत्र सहित दुमका जिला के सरैयाहाट व कई संभावित ठिकानों पर पुलिस ने दबिश दी है। आरोपी के रिश्तेदारों और परिचितों के घरों की भी तलाशी ली गई, लेकिन हर जगह से पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा। पुलिस को आशंका है कि आरोपी लगातार अपना ठिकाना बदल रहा है, जिससे गिरफ्तारी में कठिनाई आ रही है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.