देवघर, मार्च 25 -- देवघर,प्रतिनिधि मोहनपुर पुलिस ने हंसडीहा सड़क पर माइक्रोफाइनेंस कर्मी से छिनतई करने वाले तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बदमाश थाना के अलग-अलग गांवों का निवासी है। गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है और उनकी पहचान के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस के अनुसार आरोपी देवघर-हंसडीहा सड़क के बरदेहिया के पास एक माइक्रोफाइनेंस कर्मचारी से सामान, मोबाइल और रुपए छिनतई में शामिल था। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास से बरामद मोबाइल में पिस्टल के साथ फोटो और वीडियो पाए गए हैं, जो उनकी आपराधिक गतिविधियों को उजागर कर रहे हैं। पुलिस इन वीडियो और फोटो के आधार पर आरोपियों के अन्य जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.