देवघर, फरवरी 24 -- देवघर, प्रतिनिधि मोहनपुर थाना क्षेत्र के निज बगरा गांव में सोमवार दोपहर तकरीबन 12 बजे एक झाड़ी में नाबालिग का शव होने की जानकारी होने से गांव में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान जसीडीह थाना क्षेत्र के रोहिणी गांव निवासी गुड्डू साह के 17 वर्षीय पुत्र अजय कुमार के रूप में हुई है। मामले की जानकारी गांव में होते ही शव देखने भीड़ जुट गई। अजय अपने मामा विकास कुमार साह के घर रहकर ज्वेलर्स दुकान में कारीगरी सीख रहा था। घटना के संबंध में मृतक के मामी ने बताया कि रविवार रात घर में सोया था। सोमवार अहले सुबह करीब तीन से चार बजे के बीच शौच के लिए घर से बाहर निकला था, लेकिन काफी देर तक वापस घर नहीं लौटा। सुबह 10 बजे तक घर नहीं आने के बाद उसकी खोजबीन की जा रही थी, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। दोपहर 12 बजे घर के बगल लगभग 300 मीटर दूरी पर एक ...