देवघर, दिसम्बर 31 -- देवघर, प्रतिनिधि। एसपी सौरभ के निर्देशानुसार जिले में साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से मिले मोबाइल, सिमकार्ड की जांच के बाद साइबर क्राइम का लिंक व सबूत मिलने के बाद कोर्ट में पेशी कर न्यायाधीश के आदेश पर बुधवार शाम जेल भेज दिया गया। मोहनपुर थाना के नावाडीह जंगल में छापेमारी की गयी। जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना मिली थी कि मोहनपुर थाना के नावाडीह जंगल में कुछ युवक फर्जी कस्टमर केयर प्रतिनिधि बन आमलोगों को ठग रहे हैं। एसपी के निर्देश पर विशेष टीम गठित कर बताए गए स्थान पर छापेमारी कर चार युवक को मौके से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में मोहनपुर थाना के शिवनगर गांव निवासी 20 वर्षीय पवन कुमार यादव, पिता उदय महतो, देवीपुर थाना के ढ़कढ़क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.