देवघर, फरवरी 23 -- मोहनपुर थाना क्षेत्र के निज बगरा गांव में सोमवार दोपहर तकरीबन 12 बजे एक झाड़ी से एक नाबालिग का शव रहने की जानकारी गांव में होने से सनसनी फैल गई । मामले की जानकारी पुलिस को होते ही थाना प्रभारी प्रिय रंजन कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे । शव का पंचनामा किया ओर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया । मृतक की पहचान जसीडीह थाना क्षेत्र के रोहिणी गांव निवासी गुड्डू साह के 17 वर्षीय पुत्र अजय कुमार के रूप में हुई है। मामले की जानकारी गांव में होते ही शव देखने लोगों की भींड़ लग गई । हलांकि इस मामले में स्थानीय लोगों ने पुलिस को किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी । लेकिन मृतक के मामा के अनुसार अजय कुमार अपने मामा विकास कुमार साह के घर में रहकर ज्वेलर्स की दुकान में कारीगरी सीख रहा था। घटना के संबंध में मृतक के मामी ने बताया कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.