देवघर, जनवरी 9 -- देवघर। एसपी सौरभ के निर्देशानुसार जिले में साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने दो साइबर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के मोबाइल, सिमकार्ड की जांच के बाद साइबर क्राइम का लिंक व सबूत मिलने के बाद कोर्ट में पेशी कर न्यायाधीश के आदेश पर गुरुवार शाम जेल भेज दिया गया। मोहनपुर थाना के चोपा गांव स्थित क्रिकेट मैदान में छापेमारी की गयी। जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना मिली थी कि मोहनपुर थाना के चोपा स्थित क्रिकेट ग्राउंड में कुछ युवक फर्जी कस्टमर केयर प्रतिनिधि बन आमलोगों को ठग रहे हैं। एसपी के निर्देश पर विशेष टीम गठित कर बताए गए स्थान पर छापेमारी कर दो आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में मोहनपुर थाना के बाराकोला गांव निवासी 19 वर्षीय राजू ठाकुर, पिता अनिल ठाकुर, 24 वर्षी...