देवघर, सितम्बर 29 -- देवघर। मोहनपुर थाना अंतर्गत तिलैया मंझियांना गांव निवासी और घोंघा पंचायत के मुखिया पति अनिल यादव पर विभिन्न संगीन धाराओं के तहत कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इन मामलों में आर्म्स एक्ट, मारपीट, ठगी समेत कई गंभीर आरोप शामिल हैं। इसके बावजूद आरोपी अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। जानकारी के अनुसार, अनिल यादव कुछ मामलों में जमानत पर बाहर है, लेकिन कई गंभीर आरोपों में अब तक जमानत नहीं मिली है। इसके बावजूद वह नगर थाना क्षेत्र के झौंसागढ़ी इलाके में खुलेआम रहकर आपराधिक गतिविधियों का संचालन कर रहा है। बताया जा रहा है कि वह इलाके में झगड़े-फसाद के मामलों को सुलझाने के बजाय उन्हें बढ़ावा देता है, जिससे सामाजिक माहौल बिगड़ता जा रहा है। सूत्रों की मानें तो अनिल यादव खुद को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त बताकर पुलिस को लगातार चुनौती देता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.