उत्तरकाशी, सितम्बर 18 -- लगातार हो रही बारिश से जगह-जगह भूधंसाव हो रहा है, जिससे मोटर और पैदल मार्ग अवरुद्ध हुए हैं। वहीं, मोरी विकासखंड में सेब के सैकड़ों बगीचों को नुकसान पहुंचा है। जिससे अब बागवानों की चिंता बढ़ गई है। मोरी विकासखंड में 90 प्रतिशत बागवान सेब की फसल से अपनी आजीविका चलाते हैं। इस वर्षाकाल में मोरी विकासखंड के गैचवाण गांव, दड़गाण गांव, पोखरी, पासा, सुनचवाण गांव, सिंदरी, सौड़, सांकरी, जखोल, फिताड़ी, लिवाड़ी, कासला, रेकचा, हरपुरी, राला, सुनकुंडी, सावणी, धारा, मसरी, सेवा, बरी, पुजेली, हडवाडी, आराकोट, चिवां, गमरी, माऊडा, बलावट आदि गांव में भूधंसाव होने से सेब के बगीचों को भारी नुकसान हुआ है। सेब बागवान लक्ष्मण सिंह, चन्द्र सिंह, हाकम सिंह रावत, संदीप आदि ने बताया भूधंसाव से उनके सेब के बगीचे नष्ट हो गए हैं। उनकी आजीविका खतरे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.