उत्तरकाशी, अप्रैल 7 -- मोरी के गोविंद वन्य जीव विहार राष्ट्रीय पार्क क्षेत्र के अन्तर्गत प्राथमिक विद्यालय मौताड़ में पानी न आने से स्कूली बच्चे परेशान हैं। मध्याह्न भोजन बनाने के लिए भोजनमाता करीब एक किमी दूर प्राकृतिक जल स्रोत को पेयजल की व्यवस्था के लिए मजबूर है। वर्तमान में राजकीय प्राथमिक विद्यालय मौताड़ में 10 छात्र छात्राएं अध्यनरत हैं जहां दो अध्यापकों की नियमित नियुक्ति हैं। जिसमें एक अध्यापक एवं एक शिक्षामित्र नियुक्त हैं। लेकिन विद्यालय में पेयजल की कमी के कारण छात्रों और शिक्षकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। विद्यालय के शिक्षक सूरज मणी ने बताया कि विद्यालय में एक साल से पेयजल आपूर्ति प्रभावित चल रही है। विभाग को अवगत कराया गया, फिर भी पेयजल की व्यवस्था नहीं हो पाई। बताया कि मध्याह्न भोजन बनाने के लिए मौताड़ प्राक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.