देहरादून, फरवरी 21 -- उत्तरकाशी। सीमांत ब्लॉक मोरी के गोबिंद वन्य जीव विहार पार्क क्षेत्र में निवास करने वाले स्थानीय ग्रामीणों ने डीएम प्रशांत आर्य से क्षेत्र में संचार सुविधा मुहैया कराने की मांग की है। जिस पर डीएम ने ग्रामीणों को जल्द ही क्षेत्र में ऐयरटेल व जियो के साथ ही संचार सेवा बहाल कराने की बात कही है। मोरी ब्लॉक के पार्क क्षेत्र के दोणी, भितरी, मसरी, सेवा, ग्वाल गांव, बरी, पूजेली, हडवाडी, खनयासनी, देवल, लिवाडी, कासला राला, फिताडी, रेकचा, ओंसला, गंगाड, पंवाणी, ढाटमीर आदि गांव के ग्रामीण आज भी संचार जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। क्षेत्र में कनेक्टिविटी न होने से ग्रामीणों को दूर दराज स्थित अपने परिजनों से बातचीत करने व अन्य जरूरी जानकारियों के लिए 15 से 35 किलोमीटर की पैदल दूरी तय करने के लिए नैटवाड, सांकरी, जखोल व मोरी मुख्य...