बांका, मार्च 20 -- रजौन(बांका), निज संवाददाता। भागलपुर-मंदारहिल रेलखंड स्थित रजौन थाना क्षेत्र के मोरामा गांव के समीप से बरामद शव की पहचान कर की गई है। मृतक रजौन थाना क्षेत्र के ही महादा गांव निवासी करीब 50 वर्षीय बबलू चौधरी उर्फ पागो था। ग्रामीणों व घर वालों के अनुसार वह मानसिक रूप से विक्षिप्त था, और पिछले 15 मार्च से ही लापता था। बबलू उर्फ पागो की शादी भी नहीं हुई थी। पुलिस ने लावारिस अवस्था में उसके शव को रेल पटरी से बरामद किया था। पोस्टमार्टम के दौरान घर वालों ने उसकी पहचान की। इधर उसके मौत को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है। उसके हत्या की भी आशंका व्यक्त की जा रही है। मृतक दो भाई था। एक भाई डब्लू चौधरी कश्मीर में रहता है। भाई के मौत की खबर के बाद वह कश्मीर से लौट रहा है। इधर पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचते ही उसके भाई की पत्नी सहित अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.