रांची, अगस्त 12 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची नगर निगम की ओर से मंगलवार को मोरहाबादी में नवनिर्मित वेंडर मार्केट में वेंडरों को कारोबार के लिए स्थल आवंटन को लेकर दूसरी बार ई-लॉटरी हुई। 51 वेंडरों को लॉटरी से स्थल निर्धारण किया गया। लॉटरी के बाद सभी को चबूतरा आवंटन से संबंधित पत्र भी सौंप दिया गया। लॉटरी प्रक्रिया से स्थल निर्धारण कार्यक्रम निगम के उप प्रशासक गौतम प्रसाद साहू की देखरेख में हुआ। उप प्रशासक ने स्थल आवंटन के बाद सभी वेंडरों को शुभकामनाएं दी। वेंडरों ने निगम के प्रति आभार प्रकट किया। बताया गया कि मोरहाबादी में निगम की ओर से 1.36 करोड़ रुपये की लागत से 211 वेंडर के लिए शेडयुक्त मार्केट तैयार किया गया है। यहां दुकानदार व खरीदार के लिए पेयजल, शौचालय एवं पड़ाव की सुविधा भी बहाल की जाएगी। ई-लॉटरी के मौके पर सहायक प्रशासक चंद्रद...