रांची, अगस्त 14 -- रांची, विशेष संवाददाता। मोरहाबादी मैदान में शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह होगा। राज्यपाल संतोष गंगवार सुबह नौ बजे झंडोत्तोलन करेंगे। झंडोत्तोलन के बाद वह परेड की सलामी लेंगे। मोरहाबादी मैदान में राज्यपाल पहली बार 15 अगस्त को झंडा फहराएंगे। स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई है। मैदान को पूरी तरह सुव्यवस्थित कर दिया गया है। पंडाल बना दिए गए हैं। मैदान की सुरक्षा व्यवस्था भी सख्त रहेगी। पुलिसकर्मियों के साथ-साथ दंडाधिकारियों की तैनाती भी कर दी गई है। झंडोत्तोलन के बाद पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों की 14 टुकड़ी परेड करेगी। इसके अलावा बैंड का प्रदर्शन भी होगा। परेड में सीआरपीएफ, आईटीबीपी एसएसबी, सीआईएसएफ, झारखंड जगुआर, जैप-1, जैप-2, जैप-10, रांची पुलिस होमगार्ड, एनसीसी एसआर, एनसीसी और बिहार पुलिस की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.