रांची, दिसम्बर 12 -- रांची, विशेष संवाददाता। सदर अनुमंडल पदाधिकारी उत्कर्ष कुमार के निर्देश पर मोरहाबादी मैदान और आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार को नशे और तंबाकू सेवन के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व लालपुर थाना प्रभारी रूपेश सिंह और तंबाकू नियंत्रण निकाय रांची के पदाधिकारी सुशांत कुमार ने संयुक्त रूप से किया। पुलिस अधिकारी और जवान भी इस अभियान में शामिल थे। अभियान के दौरान कुल 20 प्रतिष्ठानों की जांच की गई। जांच में कई दुकानों पर धूम्रपान और तंबाकू उत्पादों की अवैध बिक्री के मामले सामने आए। वहीं, तंबाकू सेवन करते लोग भी पकड़े गए। नियम उल्लंघन के मामले में कुल 14 व्यक्तियों पर कोटपा संशोधन अधिनियम के तहत Rs.14 हजार का जुर्माना लगाया गया। नशे के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी स्थानीय लोगों की शिकायत थी कि मोरहाबादी क्षेत्र...