रांची, फरवरी 22 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। मोरहाबादी मैदान के डिस्पैच सेंटर में रविवार सुबह एक वाहन के अंदर चालक के सहयोगी का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक एसी चंद्रमोहन खूंटी का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि निकाय चुनाव के लिए मैदान में बने कोषांग में वाहन खड़े किये गये थे। इसी में से एक वाहन के चालक का सहयोगी सुबह में गाड़ी से उतरकर मॉर्निंग वॉक पर गया और लौटने के बाद फिर से आराम करने चला गया। काफी देर तक वह बाहर नहीं आया तो अन्य चालकों को शक हुआ। लोगों ने गाड़ी के अंदर झांका तो वह अचेत पड़ा हुआ था। यह देखकर लोगों ने अधिकारियों और पुलिस को सूचना दी। आशंका जताई जा रही है कि चंद्रमोहन की मौत हार्ट अटैक से हुई है। हालांकि सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगी। लालपुर थाना प्रभारी रूपेश ने बताया कि चंद्रमोहन मतदा...