गया, फरवरी 13 -- परैया थाना क्षेत्र के युगलपुर गांव निवासी सत्येंद्र पासवान की 16 वर्षीय पुत्री सपना कुमारी की बीते वर्ष मोरहर नदी में बने बालू के गड्ढे में डूबने से मौत हो गई थी। घटना के बाद गुरुवार को प्रशासन ने परिजनों को आपदा राहत सहायता प्रदान की। आयोजित कार्यक्रम में भूमि उपसमाहर्ता अमित विक्रम बेनानी, अंचलाधिकारी केशव किशोर और बीडीओ आई.एस. ट्विंकल ने मृतका के पिता को आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से चार लाख रुपये का चेक सौंपा। अधिकारियों ने कहा कि आकस्मिक आपदाओं में आश्रितों को आर्थिक सहायता दी जाती है। उन्होंने परिवार को ढांढस बंधाते हुए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.