लातेहार, अप्रैल 10 -- बरवाडीह,प्रतिनिधि। बरवाडीह के मोरवाई पंचायत में जल जीवन मिशन के लगभग 20 सोलर जलमीनार खराब होकर पड़ी हुई है। करीब 200 घरों में पानी आपूर्ति बंद हो गई है। ग्रामीणों को पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है। उन्हें इस गर्मी में प्यास बुझाने के लिए पानी के लिए कई जगह भटकना भी पड़ रहा है। विभाग को जानकारी देने के बाद भी जलमीनार का रिपेयर करा कर पानी आपूर्ति नहीं की जा रही है। मोरवाई पंचायत के मुखिया आशीष कुमार सिंह ने बताया कि मोरवाई के अलावे ततहा,सैदुप,जड़गड आदि जगहों पर मरम्मत के अभाव में लगभग 20 सोलर जलमीनार खराब है। पेयजल विभाग से जल जीवन मिशन के तहत जलमीनार का निर्माण कराया गया था। सम्बन्धित ठीकेदार को खराब जलमीनार की मरम्मत करानी है,लेकिन इस तरफ ध्यान नही दिया जा रहा है। प्रति खराब जलमीनार से करीब 10 घरों में पानी आपूर्ति ठप प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.