नई दिल्ली, दिसम्बर 10 -- मोरक्को के ऐतिहासिक शहर फेज के अल-मुस्तकबल मोहल्ले में बुधवार देर रात दो चार मंजिला पुरानी आवासीय इमारतें अचानक ढह गईं। मलबे में दबकर कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई जबकि 16 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। रिपोर्ट के अनुसार, अल-मुस्तकबल मोहल्ले में स्थित ये इमारतें आठ परिवारों का घर थीं और इनमें लंबे समय से जीर्ण-शीर्ण होने और उपेक्षा के स्पष्ट लक्षण दिखाई दे रहे थे। फिलहाल बचाव अभियान अभी भी जारी है और मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका बनी हुई है। फेज प्रांत के बयान के मुताबिक, स्थानीय प्रशासन, सुरक्षा बल और सिविल डिफेंस टीमें आधी रात के तुरंत बाद घटनास्थल पर पहुंच गईं और मलबे में फंसे लोगों की खोज व बचाव कार्य शुरू कर दिया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शुरुआती जांच में पता चला है कि इन इमारतों में काफी समय से दरारें और सं...