अररिया, जनवरी 8 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि नेपाल के मोरंग और सुनसरी जिला के विभिन्न स्थानों से ब्राउन शुगर और प्रतिबंधित दवाओं के साथ पांच लोगों को नेपाल पुलिस गिरफ्तार किया है। मोरंग के रंगेली थाना पुलिस सुनवर्षी-2 के गोमा भेडवाल, रोहन यादव और एकबाल खान मियां को 3 ग्राम 630 मिलीग्राम ब्राउन शुगर सहित गिरफ्तार किया है। इसी तरह सुनसरी इटहरी थाना पुलिस इटहरी उप-महानगरपालिका-4 के हीरा साह को 760 मिलीग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। धरान उप-महानगरपालिका-20 के जीवन राय और कृष्ण श्रेष्ठ को प्रतिबंधित दवाओं ट्रामोल 400 कैप्सूल और स्पास्पेन 400 टैबलेट के साथ धरान पुलिस गिरफ्तार कर करवाई कर रही है। कोशी प्रदेश प्रहरी कार्यालय विराटनगर ने इसकी जानकारी दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...