नई दिल्ली, सितम्बर 20 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। स्वरूप नगर इलाके में शुक्रवार देर रात मोमोज खाने के दौरान हुए विवाद में चार युवकों ने अपने दोस्त की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। पुलिस ने वारदात के छह घंटे के भीतर तीन आरोपियों को दबोच लिया है। मृतक की पहचान 26 वर्षीय देवेंद्र के तौर पर हुई है। देवेंद्र परिवार सहित खड्डा कॉलोनी में रहता था। देवेंद्र और उसका परिवार मंदिर के बाहर फूल-माला बेचने का काम करता था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि वह शुक्रवार की रात अपने दोस्तों पवन, विकास, अविनाश और रोहित के साथ स्वरूप नगर इलाके में शराब पी रहा था। फिर वे सभी मोमोज खाने लगे। इसी दौरान उनमें विवाद हो गया। देवेंद्र ने अपशब्द कहने पर विकास को थप्पड़ मार दिया। इससे नाराज होकर चारों ने देवेंद्र की पिटाई करने के बाद उसके सीने में चाकू घोंप दिया। आसपास के ल...