रांची, सितम्बर 21 -- रांची। प्रमुख संवाददाता ऑल इंडिया मोमिन कांफ्रेंस की जिला इकाई का प्रतिनिधिमंडल रविवार को कांग्रेस के झारखंड प्रभारी के राजू से मिला। अध्यक्ष शमीम अख्तर आजाद के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने कांग्रेस के झारखंड प्रभारी को एक मांग पत्र सौंपा। झारखंड में मोमिन अंसारी समुदाय के साथ हो रहे भेदभाव पर विस्तृत जानकारी दी एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस के संगठन चुनाव में कम से कम आठ जिलों का अध्यक्ष मुसलमानों को बनाने की मांग की। ज्ञापन के माध्यम से बताया गया कि झारखंड में आदिवासियों के बाद दूसरी बड़ी आबादी मुसलमान की है, जिसमें 80 प्रतिशत मोमिन बिरादरी से संबंध रखते हैं। वर्तमान में झारखंड में मुसलमानों की जनसंख्या लगभग एक करोड़ है, जो कुल आबादी की 19 फीसदी होती है, जिसमें अंसारी मोमिनों की आबादी 80 लाख, जो कुल आबादी की 15 फीसदी ह...