कुशीनगर, फरवरी 19 -- कुशीनगर। राष्ट्रीय अध्यक्ष मोमिन अंसार सभा अकरम अंसारी के निर्देश पर व प्रदेश अध्यक्ष हाफिज रफीक अहमद की संस्तुति पर नगर पालिका परिषद कुशीनगर के पंडित दीनदयाल नगर कसया निवासी शमशाद अंसारी को मोमिन अंसार सभा कुशीनगर का जिला उपाध्यक्ष एवं नौशेर अंसारी को कसया का नगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। मनोनयन पत्र देतें हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि आपकी मेहनत और मोमिन अंसार सभा सहित सभी पिछड़े, दलित मुस्लिमों और दस्तकारों के प्रति आपकी खिदमतगारी, नेक ख्वाहिशात को देखते हुए आपको यह पद दिया जा रहा है। मनोनयन पर अतहर अंसारी, सलीम अंसारी, यासीन मलिक, शादाब अंसारी, अली इमाम, सिकंदर, गुफरान बक्शी, हजरत उमर, राजू सिद्दीक़ी, अशफाक अंसारी कैश खान, रहमत आदि ने बधाई एवं शुभकामनायें दी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...