साहिबगंज, जनवरी 19 -- साहिबगंज। शहर के जेएन राय रोड स्थित एलसीसी कंप्यूटर सेंटर के सभागार में न्यू झारखंड युवा क्लब के तत्वावधान में नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती को लेकर सोमवार को कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में एलसीसी कंप्यूटर सेंटर की सभी छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में मोमबत्ती प्रतियोगिता एवं शंख वादन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। मोमबत्ती प्रतियोगिता में प्रथम अर्पिता,द्वितीय सोनम कुमारी,तृतीय अनुषी ओझा एवं शंख वादन प्रतियोगिता में प्रथम रीना कुमारी,द्वितीय माही कुमारी व तृतीय अनिता कुमारी रही। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ब्रह्मा कुमारिज की प्रभारी बिंदु दीदी और शिक्षिका सुशीला देवी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का आयोजन एवं सफल संचालन विनोद कुमा...