पीलीभीत, दिसम्बर 5 -- पूरनपुर। मोबाइल पर आए अनजान लिंक पर क्लिक करते ही एक व्यक्ति का मोबाइल हैक हो गया। उसके बाद खाते से दो बार में एक लाख से अधिक की धनराशि हैकर ने निकाल ली। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली क्षेत्र के गांव रघुनाथपुर के रहने वाले इंद्रजीत सिंह पुत्र सज्जन सिंह ने बताया कि बीते 20 सितंबर को उनके मोबाइल पर एक लिंक प्राप्त हुआ। उनके बेटे ने लिंक पर क्लिक कर दिया। लिंक खुलते ही उनका मोबाइल हैक हो गया। उनका मोबाइल नंबर उनके बैंक खाते से लिंक है। हैकर ने मोबाइल हैक कर इंद्रजीत के बैंक खाते से पहली बार 50531 और दूसरी बार में 50950 रुपए निकाल लिए। हैकर ने धोखाधड़ी कर कुल एक लाख एक हजार एक सौ इक्कीस रुपए निकाल निकाल लिए। जबइंद्रजीत को धनराशि निकाले जाने की जानकारी लगी तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने साइबर हैल्पाला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.