रांची, मई 30 -- रांची। रांची के बेड़ो निवासी बॉबी देवी ने मोबाइल हैक कर खाते से तीन लाख की निकासी करने के आरोप में शुक्रवार को साइबर थाने में केस दर्ज कराया। पीड़िता ने बताया कि 19 अप्रैल को मोबाइल से राशि की निकासी हुई थी। उनके फोन के आधार लिंक को बायोमेट्रिक से लॉक कर दिया गया था। 13 मई को फोन पर राशि निकासी का मैसेज आया। इसके बाद थाने में मामला दर्ज कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...