मैनपुरी, जनवरी 10 -- शहर के आगरा रोड स्थित बड़ी खानकाह पर उर्स के अवसर पर नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ सज्जादा नसीन अब्दुर्रहमान चिश्ती उर्फ बबलू मियां ने किया। अलीगढ़ से आए नेत्र रोग विशेषज्ञ व सर्जन डा. सुमित नागपाल ने सैंकड़ों मरीजों का परीक्षण कर नि:शुल्क दवाएं वितरित की। शनिवार को शिविर के शुभारंभ पर सज्जादा नसीन ने कहा कि मानवता की सेवा ही सबसे बड़ी इबादत है। ऐसे चिकित्सा शिविरों से गरीब व जरूरतमंदों को काफी राहत मिलती है। डा. सुमित नागपाल ने बताया कि आजकल लोग आउटडोर गेम्स को छोड़कर डिजीटल उपकरणों की ओर झुक रहे हैं। मोबाइल, टेबलेट का अत्याधिक प्रयोग आंखों की रोशनी पर बुरा हाल डाल रहा है। मोबाइल का सीमित उपयोग करें। आंखों की नमी बनाए रखने के लिए पूरे दिन में 5 से 6 लीटर पानी पिएं और तरल पदार्थों क...