गया, फरवरी 8 -- बिहार राज्य आंगनवाड़ी सेविका-सहायिका संघ की बेलागंज इकाई द्वारा आयोजित समीक्षा बैठक में सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के नाम पर आंगनवाड़ी कर्मियों पर बढ़ते कार्यभार और बुनियादी सुविधाओं की कमी को लेकर कड़ी नाराजगी जताई गई। बैठक में सेविका-सहायिकाओं ने कहा कि बिना आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए ही उनसे लगातार नए-नए कार्य कराए जा रहे हैं। संघ की जिला उपाध्यक्ष हेमंती देवी ने कहा कि सरकार महिला सशक्तिकरण की बात करती है, लेकिन जमीनी स्तर पर आंगनवाड़ी कर्मियों की अनदेखी हो रही है। मोबाइल फोन दिए बिना ही पोषण ट्रैकर, एफआरएस, ई-केवाईसी, टीएचआर वितरण, होम विजिट, प्रधानमंत्री कन्या उत्थान और मातृ वंदना योजना का कार्य लिया जा रहा है। कई केंद्रों पर चावल का आवंटन नहीं होने के बावजूद पोषाहार वितरण का दबाव बनाया जा रहा है। ट्रैकर के रूप में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.