सहारनपुर, फरवरी 16 -- मिर्जापुर क्षेत्र के गांव रायपुर में स्थित एक मोबाइल शॉप में अचानक आग लगने से लाखों का सामान व मशीनें जलकर राख हो गयी। फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची लेकिन जब तक सब कुछ जलकर राख हो गया था। मिली जानकारी के अनुसार मिर्जापुर थाना क्षेत्र के गांव रायपुर में इसी गांव के ओम कुमार पुत्र ओम प्रकाश की बस अड्डे के पास फलक मोबाईल गैलरी एण्ड इलैक्ट्रोनिक्स के नाम से मोबाईल की शॉप थी। बीती रात्रि दुकान मालिक प्रतिदिन की भांति दुकान बन्द कर गया था। रात्रि करीब 1 बजे उक्त दुकान में अचानक आग लग गयी। जिससे उसमें रखा करीब 15 लाख रूपये का इलैक्ट्रोनिक सामान व मशीने जलकर राख हो गयी। सूचना पर पुलिस व फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणो का पता नही पाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...