गोरखपुर, जून 18 -- भर्रोह, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के राजगढ़ गांव की रीना देवी पत्नी गुड्डू यादव ने पुलिस को तहरीर देकर गांव के एक व्यक्ति पर मोबाइल व मंगलसूत्र छीनने व विरोध पर पीटने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया। रीना ने पुलिस को बताया कि मंगलवार दोपहर में एक बजे के लगभग जेठानी व उनकी लड़की के साथ बाजार करने व पैसा निकालने के लिए नर्रे चौराहे पर गई थी। वहां से बाजार करके वापस आ रही थी कि गांव का ही मुजम्मीन मंदिर के पास रास्ते में मोबाइल व गले से मंगलसूत्र छीनने लगा। उसी दौरान जेठानी व उनकी लड़की ने झपट कर मुझे बचा लिया। वह जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.