नई दिल्ली, फरवरी 3 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर दिल्ली राज्य कैंसर संस्थान (डीएससीआई) इस बीमारी से बचाव व जागरूकता के लिए एक कार्यक्रम शुरू करेगा। इसे कैप्स (कैंसर अवेयरनेस प्रिवेंशन एंड स्क्रीनिंग) नाम दिया गया है। इसके तहत मोबाइल वैन के जरिए महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर और स्तन कैंसर की स्क्रीनिंग की जाएगी। बुधवार को दिल्ली सरकार इस मोबाइल वैन की शुरुआत कर सकती है। डीएससीआई ने इंडियन कैंसर सोसायटी की मदद से यह कार्यक्रम शुरू करने की पहल की है। इसके तहत मोबाइल वैन विभिन्न इलाकों में जाकर महिलाओं की कैंसर स्क्रीनिंग करेगी। डीएससीआई की कैंसर विशेषज्ञ डॉ. प्रज्ञा शुक्ला ने बताया कि शुरुआत में पूर्वी दिल्ली के स्कूल, बैंक व प्रमुख बाजारों में यह मोबाइल वैन जाकर सर्वाइकल कैंसर की स्क्रीनिंग के लिए पैप्समीयर और स्त...