बदायूं, जनवरी 16 -- बदायूं, संवाददाता। मोबाइल में फर्जी एपीके ई-चालान फाइल डाउनलोड होने के बाद अज्ञात व्यक्ति ने एक व्यक्ति के दो बैंक खातों से कुल 1,97,202 रुपये निकाल लिए। अगले दिन मोबाइल पर बैंक खाते से पैसे कटने के संदेश मिलने पर शिकायतकर्ता ने एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई और पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सदर कोतवाली सराय जालंधरी हसन घेर के रहने वाले सर्वत हमीद खां पुत्र स्व.मोहम्मद अहमद खां ने सीओ सिटी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनके मोबाइल में एक फर्जी एपीके ई-चालान फाइल डाउनलोड हो गई थी। इसी फाइल के माध्यम से किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनका मोबाइल हैक कर लिया। अगले दिन मोबाइल पर बैंक खाते से पैसे कटने के संदेश मिलने पर उन्हें धोखाधड़ी का पता चला। इसके बाद उन्होंने एनसीआरपी पोर्टल ...